मणिपुर में अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट पर लगा बैन, 2 दिन तक बंद रहेंगे सभी कॉलेज
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट पर बैन लगा दिया जो 15 सितंबर दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त और प्राइवेट कॉलेजों को 12 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है।