मणिपुर में एनआरसी लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे: राज्यपाल उइके
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा है कि राज्य में एनआरसी लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राजभवन द्वारा जारी बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने सीओसीओएमआई और यूएनसी की समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की गई है।