मणिपुर में कुकी प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प के बाद फिर भड़की हिंसा, कई लोग हुए घायल

मणिपुर के साइबोल गांव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की निरंतर तैनाती को लेकर शुक्रवार को कांगपोकपी में कुकी जनजाति के प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ कथित तौर पर झड़प हो गई। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कई प्रदर्शनकारी और सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं। भीड़ ने ज़िले के एसपी के कार्यालय पर भी हमला कर दिया।

Load More