मणिपुर में छात्रों व पुलिस के बीच हुई झड़प, 40 छात्र घायल
मणिपुर में डीजीपी और राज्य के सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग को लेकर इम्फाल में मंगलवार को राजभवन की ओर कूच करने के प्रयास के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 40 से अधिक छात्र घायल हो गए। बकौल पुलिस, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।