मणिपुर में जालसाज़ फर्ज़ी ट्रेडमार्क लगाकर बना रहे थे नकली सोना, 3 गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने फर्ज़ी ट्रेडमार्क लगाकर नकली सोना बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अशुद्ध सामग्री का इस्तेमाल कर नकली सोने की छड़ें बनाईं और उन्हें असली दिखाने लिए उन पर फर्ज़ी ट्रेडमार्क की मुहर लगा दी थी। 2 आरोपी महाराष्ट्र और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

Load More