मणिपुर में पहली बार हुआ ड्रोन हमला, CM ने कहा- देंगे मुंहतोड़ जवाब
मणिपुर में कथित कुकी उग्रवादियों द्वारा पहली बार किए गए ड्रोन हमलों को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा, "इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।" गौरतलब है कि रविवार और सोमवार को किए गए ड्रोन हमले में अब तक 1 महिला समेत 2 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं।