मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांगपोकपी के तीन गांवों पर हमला; 30 घर जलकर खाक
मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में अज्ञात हमलावरों ने तीन लियांगमई नगा गांवों में गोलीबारी के बाद 30 से ज़्यादा घरों को आग लगा दी। इस घटना में एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया है। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।