मणिपुर में राजभवन की ओर कूच कर रहे छात्रों पर सुरक्षाबलों ने दागे आंसू गैस के गोले
मणिपुर में मंगलवार को पुलिस महानिदेशक और राज्य के सुरक्षा सलाहकार को पद से हटाने की मांग को लेकर इम्फाल में राजभवन की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ झड़प होने पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका है।