मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह के बंगले के पास स्थित इमारत में लगी भीषण आग
इम्फाल (मणिपुर) में शनिवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास के पास मौजूद सचिवालय परिसर के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 3 गाड़ियों को लगाया गया जिन्होंने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।