मणिपुर हमारी प्राथमिकता है और सरकार समस्या के समाधान की कोशिश कर रही है: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक पॉडकास्ट में मणिपुर हिंसा को लेकर कहा है, "मणिपुर हमारी प्राथमिकता है और सरकार लगातार समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रही है।" उन्होंने कहा, "वहां (मणिपुर) जो कुछ हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि जल्द वहां शांति स्थापित होगी। सरकार मामले को लेकर संवेदनशील है।"

Load More