ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल ने मणप्पुरम फाइनेंस में ₹4,385 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है। इसके बदले में बेन कैपिटल शेयर और वॉरंट के ज़रिए कंपनी में 18% हिस्सेदारी खरीदेगी और इसकी जॉइंट प्रमोटर बनेगी। ग्लोबल फर्म अपने सहयोगियों बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XXV लिमिटेड और बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XIV लिमिटेड के माध्यम से यह निवेश करेगी।