मणिपुर की 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाने वाले शख्स के घर में लगाई गई आग
मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद मुख्य आरोपी हुरेम हीरोदास मैतेई के घर में आग लगा दी गई है। एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों का एक समूह (ज़्यादातर महिलाएं) आरोपी के घर में आग लगाता हुआ दिख रहा है। हीरोदास मैतेई को मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।