मणिपुर की घटना के बारे में एनसीडब्ल्यू को वीडियो वायरल होने से एक महीने पहले दी गई थी सूचना
मणिपुर में महिलाओं की नग्न परेड का वीडियो वायरल होने से 37-दिन पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को इसकी जानकारी दी गई थी। नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल असोसिएशन और दो ऐक्टिविस्ट ने एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया था। वीडियो सामने आने पर शर्मा ने कहा था, "एनसीडब्ल्यू ने इस पर...स्वत: संज्ञान लिया है।"