मणिपुर के इम्फाल में फिर हुई हिंसा में बदमाशों ने 2 घरों में लगाई आग, कई राउंड की फायरिंग

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मणिपुर के इम्फाल पश्चिमी ज़िले में फिर से हुई हिंसा में बदमाशों ने कम-से-कम 2 घरों में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की। बकौल पुलिस, घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

Load More