मणिपुर के चुराचांदपुर में सीएम के दौरे से पहले भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई आग, इंटरनेट बंद

चुराचांदपुर (मणिपुर) में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के दौरे से पहले गुरुवार रात भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। घटना के बाद ज़िले में इंटरनेट सेवा पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है और धारा-144 लागू कर दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, यहां मुख्यमंत्री शुक्रवार को ओपन जिम का उद्घाटन करने वाले थे।

Load More