मणिपुर के बारे में पीएम मोदी को भी ज्ञान दें आरएसएस प्रमुख: दिग्विजय सिंह
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मणिपुर को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है, "मोहन भागवत मणिपुर के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ज्ञान दें।" दिग्विजय सिंह ने कहा, "अभी तक वह (पीएम मोदी) मणिपुर नहीं गए हैं।" भागवत ने कहा था, "मणिपुर त्राहि-त्राहि कर रहा है। उस पर कौन ध्यान देगा?"