मणिपुर के मतदान केंद्रों पर हुई हिंसा के बाद कांग्रेस ने की 47 केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग
मणिपुर में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर हुई हिंसा के बाद कांग्रेस ने 2 लोकसभा सीटों के 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है। कांग्रेस द्वारा चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्ज़ा किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस ने इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है।