मणिपुर के सबसे पुराने अलगाववादी सशस्त्र संगठन ने सरकार के साथ किया शांति समझौता
सरकार द्वारा प्रतिबंधित मणिपुर के सबसे पुराने अलगाववादी सशस्त्र संगठन यूनाइटेड नैशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने हथियार डाल रहे यूएनएलएफ के लड़ाकों का वीडियो शेयर किया है। गृह मंत्री ने इसे 'ऐतिहासिक उपलब्धि' करार देते हुए कहा, "मैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका स्वागत करता हूं।"