मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग ज़िलों में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न संगठनों के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नैशनल सोशलिस्ट कॉउंसिल ऑफ नागालैंड व पीपल्स लिबरेशन आर्मी के एक-एक उग्रवादी जबकि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के 2 लोगों को पकड़ा गया है। बकौल पुलिस, उग्रवादियों से 6 फायरआर्म्स, 5 कारतूस व 2 विस्फोटक बरामद हुए हैं।