मणिपुर मुद्दे पर राहुल के 15 मिनट के भाषण में 11 मिनट तक ओम बिरला को दिखाया गया: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने 37 मिनट तक भाषण दिया लेकिन संसद टीवी ने उन्हें केवल 14 मिनट 37 सेकेंड तक दिखाया। बकौल रमेश, मणिपुर मुद्दे पर राहुल 15 मिनट 42 सेकेंड तक बोले जिसमें से 11 मिनट तक संसद टीवी पर ओम बिरला को दिखाया गया।