मणिपुर में 2 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद कुकी समूह से बचाई गईं 75 महिलाएं
मणिपुर में दो घंटे तक चली गोलीबारी के बाद असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार रात को कुकी समूह के हमले से 75 मैतेई महिलाओं को बचाया। सभी महिलाएं मीरा पैबिस (महिला कार्यकर्ता) थीं और बिष्णुपुर के एक इलाके में रात को पहरा दे रही थीं। महिलाओं को जानकारी नहीं थी कि समूह ने उन्हें घेर लिया था।