मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने 2 कुकी महिलाओं को गैंगरेप से पहले नग्न कर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मामले में हीरोदास नामक 32-वर्षीय मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाश में 12 दल लगाए गए हैं और हीरोदास को थुबल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मई महीने की घटना है।