मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न परेड करवाने के वीडियो की कांग्रेस व 'आप' ने की आलोचना
मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर परेड कराए जाने के वीडियो की कांग्रेस व 'आप' ने आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया "महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।" 'आप' ने कहा, "आम आदमी पार्टी इस भयावह घटना की निंदा करती है।"