मणिपुर में 2 महिलाओं से बर्बरता के मामले में एक और आरोपी अरेस्ट, अब तक पकड़े गए 6 आरोपी
मणिपुर पुलिस ने शनिवार शाम बताया कि 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाने के वायरल वीडियो के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक कुल 6 आरोपी पकड़े गए हैं जिनमें से एक नाबालिग है। बकौल पुलिस, छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।