मणिपुर में 22 अप्रैल को 11 मतदान केंद्रों पर फिर से होगा मतदान
मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कई मतदान केंद्रों पर हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने 22-अप्रैल को 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान करवाने का आदेश दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने 2 लोकसभा सीटों के 47 बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की थी। बिष्णुपुर के एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी।