मणिपुर में अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाने के दौरान चली गोली, 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

इंफाल (मणिपुर) में अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप में जीत का जश्न मना रहे अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी करने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बकौल अधिकारी, पुलिस व फॉरेंसिक टीम गोलियां किस दिशा से चली उसकी जांच कर रही हैं। मृतिका के परिवार ने दोषियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।

Load More