मणिपुर में उग्रवादियों के 2 समूहों के बीच हुई गोलीबारी, 13 लोगों की हुई मौत
मणिपुर के तेंगनौपाल ज़िले में सोमवार को 2 समूहों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें साइबोल के पास लीथू गांव में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली थी। बकौल अधिकारी, शवों के पास से कोई हथियार नहीं मिला है और उनकी पहचान भी नहीं हुई है।