मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ का 1 जवान हुआ शहीद
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सुरक्षाबलों व उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि असम राइफल्स के 2 जवान घायल हो गए हैं। भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स के घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाल लिया गया है।