मणिपुर में उपद्रवियों ने 15 घरों में लगाई आग, हिंसा के दौरान गोली लगने से एक शख्स हुआ घायल
मणिपुर के पश्चिमी इम्फाल में शनिवार रात उपद्रवियों ने 15 घरों में आग लगा दी और हिंसा के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गया। वहीं, चराचांदपुर और विष्णुपुर इलाके में ताज़ा हिंसा की घटना में 5 लोगों की मौत हुई है जिसमें 3 मैतेई समुदाय व 2 कुकी समुदाय के लोग शामिल हैं।