मणिपुर में कक्षाएं शुरू होने के 1 दिन बाद स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर की गई हत्या
मणिपुर के इम्फाल पश्चिम में गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है, राज्य में एक दिन पहले ही 1-8वीं तक के स्कूल की कक्षाएं दोबारा शुरू हुई हैं। राज्य में 3 मई से दो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है।