उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह के मणिपुर स्थित घर में लगाई आग, तस्वीरें आईं सामने
मणिपुर सरकार ने कहा है कि गुरुवार रात को राज्य के हिंसा प्रभावित इम्फाल में केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में उपद्रवियों ने आग लगा दी। सिंह ने कहा, "उपद्रवी पेट्रोल बम लेकर आए थे और आगजनी में ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल को नुकसान पहुंचा है।" उन्होंने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ।