मणिपुर में ज़िंदा जला दी गई स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी, पोते से कहा था- मुझे लेने वापस आना
मणिपुर के एक गांव में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एस चुराचंद सिंह की 80-वर्षीय पत्नी इबेटोम्बी को 28 मई को उनके घर में बंद कर ज़िंदा जला दिया गया था। मृतका के पोते के मुताबिक, जब उनके गांव पर हमला हुआ तो दादी ने उनसे भाग जाने को कहा। पोते ने कहा, "उनके (दादी) आखिरी शब्द थे 'मुझे लेने वापस आना'।"