मणिपुर में दो समूहों के बीच फिर हुई हिंसा, गोलीबारी में 2 लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि शनिवार को पूर्वी इम्फाल (मणिपुर) में शनिवार को दो हथियारबंद समूहों के बीच हुई हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी कांगपोकपी ज़िले की सीमा के पास हुई और अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है, पिछले साल मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी।