मणिपुर में दोबारा भड़की हिंसा में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोविंदास के घर में की गई तोड़फोड़

मणिपुर में दोबारा भड़की हिंसा में बुधवार को लोगों के एक समूह ने राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री कोंथोजाम गोविंदास के विष्णुपुर स्थित घर में तोड़फोड़ की। हमले के वक्त गोविंदास घर पर नहीं थे। अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय लोग उनकी सुरक्षा के लिए कुछ न करने को लेकर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, गोविंदास व अन्य बीजेपी विधायकों से नाराज़ हैं।

Load More