मणिपुर में दोबारा भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले
मणिपुर की राजधानी इम्फाल के न्यू चेकॉन में गुरुवार को दोबारा हिंसा भड़क गई और इस दौरान भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी। वहीं, भीड़ को रोकने के लिए वहां तैनात सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। गौरतलब है, मणिपुर में बुधवार को हुई हिंसा में एक महिला समेत 9 लोगों की मौत हुई थी।