मणिपुर में धार्मिक हिंसा के कोई सबूत नहीं: अमेरिका स्थित थिंक टैंक
अमेरिका स्थित थिंक टैंक 'फाउंडेशन फॉर इंडिया ऐंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज़' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मणिपुर में धार्मिक हिंसा के कोई सबूत नहीं हैं। बकौल रिपोर्ट, मणिपुर हिंसा में दो जनजातियों में अविश्वास, आर्थिक प्रभावों का डर और विद्रोह ज़िम्मेदार है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा में विदेशी दखल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।