मणिपुर में नग्न कर घुमाई गईं महिलाओं ने जंगल में छिपकर बचाई थी जान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मणिपुर में भीड़ द्वारा नग्न कर घुमाई गईं 2 महिलाओं ने कहा है कि खेत में मरने के लिए छोड़ दिए जाने के बाद वे रात के अंधेरे में चलकर अपने गांव पहुंची थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जान बचाने के लिए जंगल में छिपी रही थीं जिसके बाद उन्हें कुछ परिचित लोग मिले थे।