मणिपुर में नग्न कर घुमाई गईं महिलाओं में से सबसे कम उम्र की महिला का हुआ था रेप
मणिपुर में मई महीने में महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के मामले में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार, कुल 3 महिलाओं को भीड़ ने नग्न कर घुमाया था। बकौल शिकायत, सबसे कम उम्र की महिला का अन्य के सामने रेप किया गया और उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे उसके भाई की हत्या कर दी गई।