मणिपुर में नग्न कर महिलाओं की परेड कराए जाने के मामले में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार
मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर परेड कराए जाने के मसले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया है कि इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी गुरुवार सुबह की थी और आरोपी की पहचान 32 वर्षीय हीरोदास मैतेई के रूप में हुई है।