मणिपुर में मतगणना के बीच सीएम एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंद जी मंदिर में की पूजा
मणिपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने गुरुवार सुबह श्री गोविंद जी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "आज चुनाव परिणाम के दिन...हमें जिस भव्य परिणाम का इंतज़ार है, उसके लिए...भगवान गोविंद जी का आशीर्वाद लेने के लिए श्री गोविंद जी मंदिर में पूजा की। आइए...बीजेपी के साथ...एक शांतिपूर्ण, समृद्ध...विकसित मणिपुर की ओर बढ़ें।"