मणिपुर में महिला ऐक्टिविस्ट सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में हस्तक्षेप कर रही हैं: सेना
भारतीय सेना ने सोमवार को ट्वीट किया, "मणिपुर में महिला ऐक्टिविस्ट जानबूझकर रास्तों को ब्लॉक व सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में हस्तक्षेप कर रही हैं।" सेना ने कहा, "दंगाइयों को भागने में महिलाएं मदद कर रही हैं।" हाल ही में सेना ने महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ संग गतिरोध के बाद 12 उग्रवादियों को रिहा कर दिया था।