मणिपुर में मां-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, कुछ दिनों से शांति की खबरें आ रही हैं: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा है, "मणिपुर में हिंसा का जो दौर चला...कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा...मां-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ।" उन्होंने कहा, "कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं...शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर...समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं।"