मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान चुनाव संबंधी हिंसा में 2 की मौत

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के बीच राज्य में शनिवार को चुनाव संबंधी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना थौबल ज़िले में और दूसरी घटना सेनापति ज़िले में हुई। गौरतलब है, मणिपुर में इस आखिरी चरण के चुनाव में 22 विधानसभा सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Load More