मणिपुर में सुरक्षाबलों व भीड़ के बीच हुई झड़प, की गई बीजेपी नेताओं के घर जलाने की कोशिश

अधिकारियों ने बताया है कि इम्फाल (मणिपुर) में शुक्रवार रात सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच झड़प हुई जिसमें 2 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान भीड़ ने बीजेपी नेताओं के घर जलाने व थाने में लूट की भी कोशिश की। वहीं, इसके अलावा विष्णुपुर ज़िले में 2 अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी होने की भी खबर है। .

Load More