मणिपुर में सेना के अधिकारी का घर से हुआ अपहरण, मई 2023 के बाद चौथी ऐसी घटना
मणिपुर के थौबल ज़िले में भारतीय सेना के एक अधिकारी का अज्ञात लोगों ने उनके घर से ही अपहरण कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि अपहृत जेसीओ छुट्टी पर था व शुरुआत में यह फिरौती का मामला लग रहा है। गौरतलब है, मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई हिंसा के बाद इस तरह की यह चौथी घटना है।