मणिपुर में स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, पीएम मोदी ने ₹2-₹2 लाख मुआवज़े का किया एलान
मणिपुर के नोनी ज़िले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलटने से कम-से-कम 7 छात्रों की मौत हो गई और 20 अन्य के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50,000-₹50,000 का मुआवज़ा देने की घोषणा की है।