मणिपुर में हिंसा के 2 माह बाद कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए दोबारा खोले गए स्कूल
मणिपुर में हुई जातीय हिंसा के 2 माह बाद राज्य सरकार के आदेश पर बुधवार को कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए दोबारा स्कूल खोल दिए गए। हालांकि, पहले दिन अधिकतर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने सोमवार को 5 जुलाई से स्कूल खोले जाने की घोषणा की थी।