मणिपुर में हिंसा के बीच अब तक 11,000 से अधिक नागरिकों को रेस्क्यू किया गया: सेना
भारतीय सेना ने बताया है कि मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सेना और असम रायफल्स के जवानों ने 3 मई से अब तक करीब 11,000 से अधिक नागरिकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। सेना के अनुसार, लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता समेत सभी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं।