मणिपुर में हिंसा के बीच राज्य की एकमात्र महिला मंत्री के सरकारी आवास में लगाई गई आग
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच उपद्रवियों ने राज्य की एकमात्र महिला मंत्री नेमचा किपगेन के पश्चिम इम्फाल स्थित सरकारी आवास में बुधवार को आग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के वक्त किपगेन अपने आवास पर नहीं थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।