मणिपुर में हिंसा के बीच सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख बनाए गए राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार
अधिकारियों ने बताया है कि मणिपुर सरकार ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह को गुरुवार को अपना सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। कुलदीप सिंह पिछले साल सितंबर में रिटायर हुए थे। गौरतलब है कि मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग के खिलाफ मणिपुर में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।